उड़ीसा में हो रही कद्दू की पूजा!
खुर्दा जिले के गादाबादापुट गांव में इन दिनों उन तीन कद्दुओं को लेकर कौतुहल है, जिनमें भगवान जग्गनाथ, बालभद्र और माता सुभद्रा की तस्वीरें उकेरी नजर आ रही हैं। खेतों में मिले इन कद्दुओं को लोग भगवान का रूप मानकर पूजा कर रहे हैं।
भगवान की तस्वीर वाले इन कद्दुओं को खेत में पाने वाले किसान डलीराम हरिचंदन ने कहा, "तीन कद्दू एक ही जड़ में लगे हुए थे। इनमें भगवान जग्गनाथ, बालभद्र और माता सुभद्रा की तस्वीरें दिख रही हैं। यही कारण है कि हम गांववाले इनकी पूजा कर रहे हैं।"
कद्दुओं को गांव में लाने के बाद से उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा है। लोग भगवान की मूरत के सामने भजन गा रहे हैं और फूल-मालाओं से पूजा कर रहे हैं।
यही नहीं, दूर-दूर के गावों से भी लोग इन अद्भुत कद्दुओं के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गांव वालों ने इन कद्दुओं को पुरी स्थित विश्वप्रसिद्ध जग्गनाथ मंदिर को दान देने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications