गुना में नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
गुना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस से बताया कि कुंभराज थाना क्षेत्र में पुलिस ने हेतराम नाम के एक व्यक्ति को 45 हजार रुपये के नोटों के साथ पकड़ा। जब इन नोटों की जांच की गई तो यह नकली निकले। बरामद नोटों में 50 से 1000 रुपये तक के नोट हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार राघौगढ़ जिले के रहने वाले हेतराम को मंगलवार को घटिया तिराहे से पकड़ा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications