बिहार में पुलिस सतर्क, छुट्टियां रद्द
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू़ एस़ दत्त ने मंगलवार को बताया कि पूरे राज्य में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है तथा पटना के हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा एजेंसियों को असामाजिक तत्वों पर भी निगाह रखने का निर्देश दिया गया है।
दत्त के मुताबिक बिहार पुलिस किसी भी स्थिति में खतरा नहीं उठाना चाहती। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने 28 फरवरी तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है।
ज्ञात हो कि झारखण्ड से सटे पश्चिम मिदनापुर जिले के सिल्दा बाजार में नक्सलियों ने इस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के कैंप पर हमला कर दिया था जिसमें पुलिस के कई जवान शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications