राहुल को लेकर चिंतित नहीं है भाजपा (लीड-1)
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक के एक दिन पहले संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी के महासचिव अनंत कुमार ने कहा, "राहुल हमारे लिए चिंता का कारण नहीं हैं। उन्होंने कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले इन राज्यों का दौरा किया था लेकिन नतीजे सबके सामने हैं।"
युवाओं को आकर्षिक करने के लिए भाजपा के कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी समेत पार्टी में अनेक युवा नेता हैं। हमारे पास कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की नीतियों के खिलाफ कई मुद्दे हैं, जिसमें महंगाई और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख है। इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का हमारा कार्यक्रम है, जिसकी अगुवाई युवा नेता करेंगे।
उत्तर भारतीयों के खिलाफ शिवसेना की गतिविधियों को आतंकवाद मानने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम आतंकवाद की बात करते हैं, तो इसका सीधा मतलब सीमा पार आतंकवाद से होता है।
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा के पास बिहारियों को शिवसेना के आंतक से बचाने की कोई योजना है और क्या कार्यकारिणी में इस पर बातचीत होगी? इस पर अनंत कुमार ने कहा कि वे बिहार समेत आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications