दो दिनों में एयरटेल के शेयरों में 13 प्रतिशत की गिरावट (लीड-1)
मंलगवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में भारती एयरटेल के एक शेयर की कीमत 272.45 रुपये थी जो शुक्रवार को 314.40 रुपये थी।
इससे एक दिन पहले 10.7 अरब डॉलर मूल्य में कुवैत की दूरसंचार कंपनी जइन के अधिग्रहण की तैयारी की खबरों के बाद एयरटेल के शेयरों के मूल्य में नौ प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई थी।
भारती एयरटेल ने सोमवार को कहा कि कुवैत की कंपनी जइन के 10.7 अरब डॉलर में अधिग्रहण के लिए उसने विशेष वार्ता शुरू की है।
प्रस्तावित अधिग्रहण में जइन की मोरक्को और सूडान में स्थित संपत्तियां शामिल नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की बड़ी टेलीफोन कंपनी एमटीएन से दो अवसरों पर गठबंधन के प्रयास में विफल होने के बाद भारती का अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने का यह तीसरा प्रयास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications