पुणे विस्फोट की सभी पहलुओं से हो रही जांच : पुलिस (लीड-1)
शुक्ला ने कहा, "हमारे सामने सभी विकल्प खुले हैं। हम किसी भी संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं। हम प्रत्येक पहलू की जांच कर रहे हैं।"
उन्होंने इस मामले की जांच के बारे में किसी तरह का खुलासा करने से स्पष्ट इंकार करते हुए कहा कि राज्य आतंकवाद निरोधी दस्ते की चार टीमें मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। वह खुले दिमाग से जांच कर रही है और किसी चीज को छोड़ नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट में आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट और पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन का इस्तेमाल किया गया था।
शुक्ला ने कहा कि जांच टीम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण कर रही है। वह किसी नतीजे तक पहुंचने के लिए लगातार 24 घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी नतीजे पर पहुंचने में समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications