अगले साल से सभी स्कूलों में गणित और विज्ञान के पाठ्यक्रम होंगे समान (लीड-1)
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सभी छात्रों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। अगले साल से विज्ञान और गणित के समान पाठ्यक्रमों को देश के सभी स्कूली बोर्डो में लागू किया जा सकता है।
सिब्बल ने विभिन्न राज्यों के स्कूली शिक्षा बोर्डो के कम से कम 20 सदस्यों के साथ बैठक करके विज्ञान विषयों के पाठ्यक्रम पर चर्चा की।
इस कदम का स्वागत करते हुए बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ए. के. पी. यादव ने आईएएनएस से कहा इससे देश भर के छात्रों को एक जैसा पाठ्यक्रम पढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही आईआईटी व मेडिकल जैसी प्रवेश परीक्षाओं में छात्रों के लिए प्रतिस्पर्धा का स्तर एकसमान होगा।
स्कूलों के लिए सामान पाठ्यक्रम बनाने के लिए सिब्बल पिछले पांच महीनों से स्कूली शिक्षा बोर्डो के संपर्क में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications