पुणे विस्फोट मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं : पुलिस
उन्होंने इस मामले की जांच के बारे में किसी तरह का खुलासा करने से स्पष्ट इंकार करते हुए कहा कि राज्य आतंकवाद निरोधी दस्ते की चार टीमें मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट में आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट और पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन का इस्तेमाल किया गया था।
शुक्ला ने कहा कि जांच टीम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण कर रही है। वह किसी नतीजे तक पहुंचने के लिए 24 घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी नतीजे पर पहुंचने में समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications