अगवा अधिकारी की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रशांत लायक की पत्नी जूली ने जमशेदपुर में संवाददाताओं से कहा, "अगर मेरे पति को कुछ होता है तो मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने के सिवा मेरे पास कोई चारा नहीं होगा। मैं अपनी चार साल की बेटी के साथ आत्मदाह कर लूंगी।"
झारखण्ड के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने अपहरण की इस घटना को मामूली करार दिया था। सोरेन ने संवाददाताओं से कहा था, "यह एक मामूली घटना है।"
नक्सलियों ने लायक को जोड़ने की एवज में अपने सात सदस्यों की रिहाई की मांग की है।
प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के चार हथियारबंद कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर में शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के दलभूमगढ़ से प्रशांत कुमार लायक को अगवा कर लिया था।
स्थानीय मीडिया को दिए गए एक बयान में नक्सली नेता मंगल ने इसकी जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) ने लायक का अपहरण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications