भारत ने खारिज की नेपाल की टिप्पणी
नेपाल के सूचना एवं प्रसारण मंत्री शंकर पोखरेल ने रविवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव के कारण संभवत: जमीम शाह की हत्या की गई।
नेपाल की गठबंधन सरकार के प्रवक्ता पोखरेल ने यह भी कहा था कि दोनों देशों के बीच तनाव का असर नेपाल में रह रहे मुस्लिमों पर भी पड़ रहा है।
इस बारे में मीडिया में आई खबरों पर भारतीय दूतावास ने मंगलवार को जारी एक बयान में ऐतराज जताया है।
दूतावास ने कहा, "मंत्री के बयान को साबित करने के लिए नेपाल सरकार ने दूतावास को कोई सूचना नहीं दी है।"
भारत सरकार की यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब शाह की हत्या का मुद्दा दोनों देशों में सुर्खियों में है।
नेपाल की पुलिस ने शाह की हत्या मामले में अपनी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की है जिसमें इस घटना को कराची स्थित अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध होने की संभवना जाहिर की गई है। इसमें पाकिस्तान, नेपाल, भारत और बांग्लादेश में जाली भारतीय मुद्रा का गोरखधंधा चलाने वाले एक गैंग के शामिल होने की भी संभावना जताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications