बच्चे की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा
जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.सी. गर्ग ने अपने फैसले में आरोपी और शातिर अपराधी बिरजू अहिरवार को फांसी की सजा सुनाई। न्यायाधीश गर्ग ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमआईजी थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा इलाके में 13 दिसंबर 2009 की रात में शराब के नशे में धुत्त अहिरवार ने बाबूलाल के घर के करीब पहुंचकर गोली चला दी। गोली अपने नाना बाबूलाल की गोद में बैठे अरमान के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications