एनएचआरसी ने उड़ीसा के दलित परिवारों को न्याय दिलाने की पहल की
पुरी के शांतिपुर गांव के दलित धोबी कल्लू सेठी की शिकायत पर एनएचआरसी ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान सेठी के साथ जिलाधिकारी और पंचायती राज के सचिव को भी बुलाया था।
सेठी ने सोमवार को प्रेस के सामने कथित ऊंची जातियों द्वारा उनके परिवार और अन्य लोगों पर किए जा रहे अत्याचारों के संबंध में बताया। सेठी ने कहा कि उन्होंने और उनके भाई ने भूमिहीन दलित समुदाय के लिए शुरू की गई सरकार की एक योजना के तहत जमीन का एक टुकड़ा प्राप्त कर लिया था इसलिए ऊंची जातियों द्वारा उनके परिवार को विशेष तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications