दम्पति ने जीती 8.8 करोड़ डॉलर की लॉटरी
जब निजेल पेज को पता चला कि उन्होंने 5.6 करोड़ पाउंड की लॉटरी जीती है तो उन्हें अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिले जबकि उनकी हतप्रभ पत्नी जस्टिन लेकॉक ने भगवान को याद किया। उनकी 15 वर्षीय बेटी जॉर्जिया ने ठेठ किशोरों वाली प्रतिक्रिया दी।
समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक 41 वर्षीय लेकॉक एक संपत्ति एजेंट की वरिष्ठ बिक्री वार्ताकार हैं जबकि 43 वर्षीय पेज संपत्ति रखरखाव का कारोबार चलाते हैं।
दम्पति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इतनी बड़ी जीत उनके बच्चों को नहीं बिगाड़ेगी।
समाचार पत्र गार्जियन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि 'संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2009' के मुताबिक लॉटरी मिलने के बाद यह दम्पति देश के बहुत थोड़े से धनी व्यक्तियों में शामिल हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications