हैती में कार्यालयों के लिए अस्थाई भवन बनाएगा कनाडा
हैती में 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 200,00 लोग मारे गए थे।
सोमवार को हैती के दौरे पर गए कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने हैती के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के अस्थाई निर्माण के लिए 12 लाख डॉलर की मदद की घोषणा की।
हार्पर ने हैती के राष्ट्रपति रेन प्रेवाल और प्रधानमंत्री जीन मैक्स बेलीबेरिव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि नई इमारतों के बनने से पहले मुख्यालय के लिए अस्थाई तौर पर रैन बसेरा बनाकर सरकार को सौंप दिया जाएगा।
हैती मूल के कनाडा के गर्वनर जनरल माइकल जीन ने भी हैती सरकार को कार्यालय में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण और फर्नीचर देने का वादा किया है।
गौरतलब है कि भूकंप में हैती का राष्ट्रपति निवास पूरी तरह से नष्ट हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications