दुनिया के नेता करते हैं ओबामा का सम्मान : गैलप
गैलप के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार पांच वर्षो में पहली बार 51 प्रतिशत अमेरिकी लोगों को यह भी विश्वास है कि दुनिया के लोग अमेरिका को अच्छी नजरों से देखते हैं। पिछले वर्ष ऐसा मानने वालों की संख्या 45 प्रतिशत थी।
ओबामा की विदेशों में छवि बेहतर होने के बारे में 56 प्रतिशत लोगों को भरोसा है। यह संख्या पिछले वर्ष के 67 प्रतिशत से काफी कम है लेकिन पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जार्ज बुश और बिल क्लिंटन के अधिकांश कार्यकाल के दौरान हासिल स्तर से काफी ऊपर है।
न्यूयार्क पर 9/11 के हमले के बाद केवल कुछ समय के लिए बुश को ऐसा स्तर हासिल हुआ था लेकिन इराक युद्ध के कारण शीघ्र ही उनको भी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications