सलाह का भारत आने वाले पर्यटकों पर असर नहीं पड़ेगा : ब्रिटेन
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री पैट मैकफैडन ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "पुणे में मारे गए सभी लोगों के परिजनों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हमारी संवेदना सबके साथ है।"
उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि इस हमले के पीछे किस देश या संगठन का हाथ है। यह भारतीय अधिकारियों को पता लगाना है और जिम्मेदार लोगों को खोज निकालना है।"
ब्रिटेन द्वारा अपने नागरिकों को सलाह जारी किए जाने पर मैकफैडन ने कहा, "ब्रिटिश सरकार अपने नागरिकों के हितों को लेकर हमेशा चिंतित रहती है और ऐसे में यह सलाह जारी की जाती है।"
ब्रिटिश मंत्री ने कहा, "इन सारी बातों के बावजूद भारत अभी भी ब्रिटिश नागरिकों के बीच एक मशहूर स्थान है। इस सलाह का भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।"
उल्लेखनीय है कि पुणे की जर्मन बेकरी में शनिवार शाम हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications