दक्षिणी कश्मीर में हिंसा, 6 जख्मी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ सोमवार को हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के मारे गए दो सदस्यों को कुलगाम जिले के उनके पैतृक गांव में दफनाने के दौरान भीड़ ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
रेड़वाणी गांव में एकत्रित सैकड़ों लोग भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। अधिकारियों ने यहां कानून व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रदर्शनकारी लोगों ने रामपुर गांव में दूसरे आतंकवादी को दफनाए जाने के दौरान वहां भी पहुंचने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, तभी भीड़ ने उन पर पत्थराव शुरू कर दी। बाद में सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग करनी पड़ी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेड़वाणी गांव में हुई हिंसा में छह लोग घायल हुए। इनमें से दो को गोली लगी।
घायलों को अनंतनाग के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पांच घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेज दिया है।
इलाके में भारी तनाव है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications