तेलंगाना मुद्दे पर टीडीपी के 35 विधायकों ने जेएसी को इस्तीफा भेजा (लीड-1)

टीडीपी के विधायक एम. नरसिम्हुलु ने संवाददाताओं को बताया कि तेलंगाना क्षेत्र से संबंधित पार्टी के 35 विधायकों ने जेएसी के संयोजक एम. कोदांदरम को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

नरसिम्हुलु ने कहा कि तीन विधायक मौजूद नहीं थे इसलिए उन्होंने अपना अपना इस्तीफा नहीं भेजा है, जबकि एक विधायक ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था, जिसे विधानसभा अध्यक्ष स्वीकार भी कर चुके हैं।

विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजने के बजाय टीडीपी विधायकों ने कोदांदरम को अपना इस्तीफा इसलिए भेजा है ताकि इस क्षेत्र के कांग्रेसी विधायकों पर भी ऐसा करने केलिए दबाव बनाया जा सके।

पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की मांग पर केंद्र सरकार द्वारा गठित श्रीकृष्ण समिति के कार्यक्षेत्र के विरोध में कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के इस्तीफा देने से इंकार करने के कारण हालांकि जेएसी विभाजन के कगार पर पहुंच गई है।

सोमवार रात को तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं की बैठक में आरोप लगाया गया कि जेएसी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के आदेश पर कार्य कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर अपने फैसले स्वयं लेने का फैसला किया।

कांग्रेस नेता पोन्नम प्रभाकर ने जेएसी के संयोजक एम. कोदांदरम को टीआरएस के डाकिए की तरह कार्य नहीं करने और कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पार्टियों के रुख पर विचार करने की सलाह दी।

तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस के 50 विधायकों में से केवल दो ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है, जो अभी तक स्वीकार नहीं किए गए हैं।

राज्य विधानसभा की 294 सीटों में से 119 और 42 संसदीय सीटों में से 17 तेलंगाना क्षेत्र में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+