शिक्षिका की पिटाई से छात्रा पहुंची अस्पताल
घटना कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं इलाके स्थित लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल की है, जहां सोमवार को कक्षा दो की छात्रा स्मृति त्रिपाठी अंग्रेजी की शिक्षिका संगीता की पिटाई से अस्पताल पहुंच गई।
छात्रा के पिता श्रीराम ने वहां मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि केवल होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षिका संगीता ने बेरहमी से उनकी बेटी को डंडे से पीटा, जिससे उसके सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
कोतवाली के उप-निरीक्षक देव सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा का उपचार एक निजी अस्पताल में हो रहा है, जहां उसकी हालत अब सामान्य है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications