बिहार में विद्युत अधिकारी भी लगाएंगे जनता दरबार
बिहार राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष रघुवंश कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बिजली विभाग में बढ़ रही जन शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी अधीक्षण अभियंताओं को महीने में कम से कम एक बार जनता दरबार लगाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही लोगों से मुलाकात के क्रम में आने वाली समस्याओं की सूचना बोर्ड को देने को कहा गया है।
शर्मा के अनुसार, अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications