मोबाइलधारकों की संख्या 5 अरब होने की उम्मीद

संयुक्त राष्ट्र समाचार केंद्र के अनुसार इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (आईटीयू) के महासचिव हमादोन तायुरे ने बार्सिलोना में सोमवार को एक सम्मेलन में कहा कि अत्याधुनिक सेवा, मोबाइल बैंकिंग और गरीब देशों में मोबाइल स्वास्थ्य सेवा में विस्तार से मांग में तेजी के बने रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, "यहां तक कि आर्थिक संकट के दौरान भी हमने दूरसंचार सेवा क्षेत्र में मांग में गिरावट नहीं देखी।"

उन्होंने वर्ष 2010 में भी मोबाइल सेवा क्षेत्र में तेज वृद्धि की उम्मीद जताई और कहा कि काफी अधिक लोग इंटरनेट के लिए अपने फोन का उपयोग करेंगे।

पूरी दुनिया में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या पिछले वर्ष ही 4.6 अरब हो गई थी और आईटीयू को इस वर्ष मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में तेज वृद्धि की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+