तालिबान के प्रमुख कमाडंर की गिरफ्तारी की पुष्टि (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी और पाकिस्तानी खुफिया विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में तालिबानी सैन्य प्रमुख मुल्ला अब्दुल गानी बरदार गिरफ्तार किया गया।
पाकिस्तानी सेना के एक प्रमुख अधिकारी ने बरदरा की गिरफ्तारी की पुष्टि की। अधिकारी ने बताया, "हां, बरदार को कराची में गिरफ्तार किया गया था। हम इसकी पुष्टि करते हैं। अभी वह हमारी हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।"
नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि बरदार तालिबान का प्रमुख कमांडर है। उन्होंने यह नहीं बताया कि उसे कब गिरफ्तार किया गया।
अमेरिकी समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' ने बरदार को सोमवार को गिरफ्तार किए जाने की खबर दी थी। बताया गया था कि अमेरिकी और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी आतंकवादी से पूछताछ कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications