एलएंडटी का टी-72 टैंकों के उन्नतिकरण का प्रस्ताव
कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस महीने के आरंभ में दिए गए प्रस्ताव के अनुसार टैंक की मारक क्षमता में सुधार के लिए रेथियॉन इंफ्रारेड इमेजिंग साइट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सहयोग प्रदान करेगी।
बयान के अनुसार एलएंडटी गोलाबारी नियंत्रण प्रणाली, सेंसर्स उपलब्ध कराएगी और ग्राहक के सहयोग से उन्नतिकरण को अंतिम रूप देगी।
एलएंडटी के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष एम.वी.कोटवाल ने कहा कि यह शुरुआत दोनों साझेदारों के लिए भारत और दुनिया के रक्षा बाजारों में नए रास्ते खोलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications