सोरेन के निजी सचिव सहित कई अधिकारियों के आवासों पर छापा (लीड-1)
आयकर विभाग के निदेशक उज्जवल चौधरी ने आईएएनएस से कहा, "विभिन्न राज्यों में 70 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई।" सूत्रों के अनुसार कम से कम 13 राज्यों में विभाग ने छापेमारी की।
जिन लोगों के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की उसमें पाल के अलावा झारखण्ड विद्युत बोर्ड के पूर्व प्रमुख वी.एन.पांडे, एस.एम.वर्मा और पूर्व खनन सचिव जयशंकर तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
सोरेन के निजी सचिव पाल के जमशेदपुर और रांची स्थित आवासों पर मंगलवार को आयकर अधिकारियों ने दबिश दी थी। उनके आवासों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी छापेमारी कर चुकी है।
कोड़ा के कार्यकाल में तिवारी राज्य के खनन सचिव थे। उन्होंने कहा कि कोड़ा ने अपने सहयोगी विनोद सिन्हा के लिए खदान जारी करवाने के लिए उन पर दवाब डाला था।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने रांची में दो आभूषण दुकानों और एक कंपनी के कार्यालय पर भी छापेमारी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications