भारती एयरटेल के शेयरों में 3.19 प्रतिशत की गिरावट

इससे एक दिन पहले 10.7 अरब डॉलर मूल्य में कुवैत की टेलीफोन कंपनी जइन के अधिग्रहण की तैयारी की खबरों के बाद एयरटेल के शेयरों के मूल्य में नौ प्रतिशत की गिरावट हुई थी।

मंगलवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज में भारती एयरटेल के शेयर पिछले बंद से 3.19 प्रतिशत नीचे गिरकर 276.30 पर कारोबार कर रहे थे।

भारती एयरटेल ने सोमवार को कहा कि कुवैत की कंपनी जइन के 10.7 अरब डॉलर में अधिग्रहण के लिए उसने विशेष वार्ता शुरू की है।

इस घोषणा के बाद भारती एयरटेल के शेयर नौ प्रतिशत गिरकर 285.40 रुपये पर बंद हुए। निवेशकों को आशंका है कि अधिग्रहण से कंपनी पर बोझ बढ़ेगा।

प्रस्तावित अधिग्रहण में जइन की मोरक्को और सूडान में स्थित संपत्तियां शामिल नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की बड़ी टेलीफोन कंपनी एमटीएन से दो अवसरों पर गठबंधन के प्रयास में विफल होने के बाद भारती का अफ्रीकी बाजार में प्रवेश करने का यह तीसरा प्रयास है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+