टकराव से भारत, पाकिस्तान का नुकसान : मुशर्रफ
सीएनएन के कार्यक्रम 'कनेक्ट द वर्ल्ड' में मुशर्रफ ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच शांति जरूरी है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमें परमाणु टकराव के मुहाने पर माना जाता है।"
उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच शांति द्विपक्षीय संबंधों की दृष्टि से भी अहम है। शांति से दोनों देशों को लाभ मिलेगा, लेकिन टकराव भरे रवैये से हमें बहुत नुकसान हो रहा है।"
पाकिस्तान के विकास संबंधी सवालों पर भी मुशर्रफ ने अपनी राय जाहिर की। यह पूछे जाने पर कि क्या मौजूदा समय में पाकिस्तान विफल हो रहा है तो उन्होंने कहा, "हां। हम सफल नहीं हुए हैं। पाकिस्तान में राजनीति और लोकतंत्र कभी भी सफल नहीं रहे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications