दलाई लामा अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे पर रवाना
दलाई लामा के कार्यालय के संयुक्त सचिव तेनजिन ताक्लहा ने आईएएनएस से कहा, "दलाई लामा ने मंगलवार से 10 दिवसीय यात्रा शुरू की। वह व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति बराक ओबामा से 18 फरवरी को मुलाकात करेंगे।"
अमेरिकी नेता के दलाई लामा से भेंट करने पर चीन-अमेरिका संबंधों के प्रभावित होने की चीन की चेतावनी के बावजूद अमेरिकी प्रशासन ने दलाई लामा और ओबामा की बैठक का फैसला किया है।
बीजिंग दौरे से पहले चीन की नाराजगी से बचने के लिए ओबामा ने सितंबर में दलाई लामा के साथ अपनी तय मुलाकात को स्थगित कर दिया था।
ओबामा के राष्ट्रपति बनने से पहले दलाई लामा के साथ उनकी मुलाकात हो चुकी है।
अपने चुनाव प्रचार के दौरान ओबामा ने तिब्बती लोगों के प्रति समर्थन का इजहार किया था लेकिन उसके बाद से उन्होंने अभी तक दलाई लामा से भेंट नहीं की।
बहरहाल दलाई लामा को लिखे एक पत्र में ओबामा ने तिब्बत के लोगों के प्रति अमेरिकी समर्थन व्यक्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications