ब्रिटिश मंत्री ने चुनावी समीकरण ध्यान में रखते हुए किया भांगड़ा
इस ब्रिटिश मंत्री को यहां दो अनिवासी भारतीयों(एनआरआई) की शादियों में भांगड़ा पर थिरकते हुए देखकर लोगों ने इसका राजनीतिक अर्थ तलाश ही लिया।
'सत श्री अकाल' के उद्घोष और भांगड़ा की मस्त धुन पर इस ब्रिटिश मंत्री के थिरकने के पीछे अपने संसदीय क्षेत्र के पंजाबी मतदाताओं को रिझाने का मकसद भी छिपा था।
ब्रिटेन के मंत्री पैट मैकफेडेन ने एक अमीर एनआरआई करम सिंह के पुत्र की शादी में जमकर भांगड़ा किया। यहां सोमवार की रात उन्हें भांगड़ा करते देख वहां मौजूद दूसरे मेहमान मुग्ध थे।
उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के चुनावी समीकरण को ध्यान में रखकर इस जलसे में अपनी भागीदारी को यादगार बनाने का फैसला लिया होगा। उनके संसदीय क्षेत्र वोल्वरहैंपटन साउथ ईस्टबैक में पंजाबी मतदाताओं की संख्या 10 फीसदी से ज्यादा है। वह यहां अपनी सक्रियता प्रदर्शित कर पंजाबी समुदाय को यह संदेश देना चाहते थे कि उन्हें पंजाबी संस्कृति में गहरी दिलचस्पी है।
काला सूट पहने मैकफेडेन ने न सिर्फ भांगड़ा किया, बल्कि वह मेहमानों का भी स्वागत करते नजर आए। यहां तक कि वह वर-वधू को केक खिलाने में भी मशगूल दिखे।
उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा, "ब्रिटेन में मैंने कई पंजाबी शादियों में शिरकत की है, पर यह पहला मौका है जब भारत में ऐसे किसी जलसे में भाग लिया है। वाकई खूब मजा आया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications