भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
असम-मेघालय सीमा के बीएसएफ महानिरीक्षक पृथ्वीराज सिंह ने संवाददाताओं से बताया, "दक्षिण-पश्चिम मेघालय में जैंतीया हिल्स जिले के मुक्तापुर में बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के जवानों ने चार फरवरी को अकारण गोलीबारी की। यह घटना उस समय हुई जब भारतीय ग्रामीण खेती या मछली पकड़ने के काम से सीमावर्ती क्षेत्रों में गए हुए थे।"
उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। सिंह ने कहा, "सभी सीमा चौकियों को सर्तक कर दिया गया है और बीएसएफ के जवान इसे लेकर चौकस हैं। अगर बीडीआर ने कुछ गुस्ताखी की तो हम उसका करारा जवाब देंगे। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications