क्यूबा मानवाधिकारों का सम्मान करने का वादा करे : स्पेन
मोराटिनोस ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि वह चाहते हैं कि क्यूबा के प्रति यूरोपीय संघ के सख्त रुख में नरमी आए, पर इसके लिए जरूरी है कि क्यूबा मानवाधिकारों का सम्मान करने की ईमानदार पहल करे। उन्होंने क्यूबा से अपील की कि वह मानवाधिकार उल्लंघन रोकने की ठोस पहल करे।
उन्होंने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि वह क्यूबा के प्रति यूरोपीय संघ के नजरिए में बदलाव चाहते हैं, पर क्यूबा को यह समझना होगा है कि मानवाधिकार यूरोपीय संघ के लिए एक अहम मसला है। इस पर ठोस प्रगति होनी चाहिए। उन्होंने यूरोपीय संघ की एक शीर्ष अधिकारी कैथरीन आशटन और ब्राजीलियाई विदेश मंत्री सेल्सो एमोरिम के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह कहा।
उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि क्यूबा की राउल कास्ट्रो सरकार मानवाधिकारों का उल्लंघन रोकने के लिए ठोस पहल करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications