न्यूजीलैंड में भारतीयों ने कार्यस्थलों को सुरक्षित बनाने की मांग की
उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को 39 वर्षीय हीरेन मोहिनी की किसी यात्री ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने सोमवार को लिखा कि ऑकलैंड के भारतीयों ने सरकार से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
अखबार के अनुसार, न्यूजीलैंड इंडियन सेंट्रल एसोसिएशन के अशोकभाई गैवाला ने कहा कि यह ऐसी सातवीं घटना है, जिसमें हमारे समुदाय के लोगों को मारा गया।
मोहिनी के अलावा शराब की दुकान के मालिक नवतेज सिंह की 2008 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसके अलावा पिछले साल अप्रैल में एक बुजुर्ग जसमतभाई पटेल हमले का शिकार बने थे।
दुकानदार नवीन गोविंद, शिव प्रसाद, भागूभाई वघेला और कृष्ण नायडू की भी उनके कार्यस्थल पर हत्या हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications