ब्रिटिश दंपति ने जीती 8.8 करोड़ डॉलर की लॉटरी
लंदन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। एक ब्रिटिश दंपति ने 5.6 करोड़ पाउंड (करीब 8.8 करोड़ डॉलर) राशि की यूरोमिलियन्स लॉटरी का विजेता होने का दावा किया है।
समाचार पत्र 'गार्जियन' की वेबसाइट ने सोमवार को कहा कि संडे टाइम्स की धनी व्यक्तियों की 2009 की सूची के अनुसार इस इनाम से यह दंपति देश के सबसे अमीरों की सूची में शामिल हो जाएगा।
सूची के हिसाब से अप्रैल में यह दंपति वान मॉरिसन (पांच करोड़ पाउंड), काइली मिनाग (3.5 करोड़ पाउंड) और सर माइकल केन (4.5 करोड़ पाउंड) से अधिक अमीर हो जाएगा।
ब्रिटिश नेशनल लॉटरी चलाने वाले केमलॉट ने कहा कि किसी व्यक्ति ने यूरोमिलियन्स का जैकपाट जीतने का दावा किया है लेकिन जब तक इस जीत की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो जाती, अन्य विवरण नहीं जारी किया जाएगा।
यदि दावा सही पाया गया, तो बैंक खुलने के दिन राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications