पुणे बेकरी ब्‍लास्‍ट में मृतकों की संख्‍या 9 हुई

Pune bakery blast
पुणे/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे शहर में कोरेगांव पार्क इलाके में जर्मन बेकरी के बाहर शनिवार की शाम हुए बम विस्‍फोट में मृतकों की संख्‍या बढ़ कर 9 हो गई है। पुलिस इसे आतंकी हमला मान रही है। इस वारदात में एक विदेशी नागरिक और पांच महिलाओं समेत नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 50 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और दो दर्जन लोगों को चोटें आयी हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए बेकरी के खजांची को हिरासत में लिया है।

पिछले दिनों अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने ओशो आश्रम के आसपास के इलाके का सर्वे किया था। यह इलाका जर्मन बेकरी से महज 200 गज की दूरी पर है। माना जा रहा है कि बेकरी विस्फोट एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है जिसमें विदेशी नागरिक निशाने पर हो सकते हैं।

7 किलो विस्‍फोटक का इस्‍तेमाल हुआ

प्राथमिक जांच के मुताबिक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के जरिये इस बम विस्फोट को अंजाम दिया गया जिसमें 5-7 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। विस्फोट शाम 7.30 बजे हुआ और यह इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। विस्फोट होते ही पूरा बेकरी धू-धू कर जलने लगा।

धमाके के घायलों को शहर के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें ससून, रूबी और जहांगीर अस्पताल शामिल है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट के निशाने पर विदेशी नागरिक हो सकते हैं। 22 साल पुरानी इस बेकरी में विदेशी नागरिकों का आना-जाना लगा रहता था। यहां से कुछ ही दूरी पर ओशो आश्रम स्थित है।

विस्‍फोट के करीब आधे घंटे के अंदर घटनास्थल पर कम से कम पांच गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं। देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। पुणे आतंकवाद निरोधक दस्ता और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। साथ ही मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ता भी रात्रि में मौके पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+