ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों की तैयारी : ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अगले कई हफ्तों तक हम प्रतिबंधों को लागू करने के लिए कार्य करेंगे जिससे उनको संकेत मिलेगा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में कैसे उन्हें पृथक किया जाएगा।"
ईरान ने मंगलवार को कहा कि उसने यूरेनियम को उच्च सांद्रता तक संवर्धित करना शुरू कर दिया है। इससे ईरान द्वारा परमाणु हथियारों के निर्माण की आशंका फिर पैदा हो गई। ईरान का कहना है कि यह प्रक्रिया केवल नागरिक ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए है।
ओबामा ने कहा कि परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने का दावा करने के विपरीत इस कदम से साफ है कि वे उस प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं जिससे परमाणु हथियार बन सकता है।
परमाणु कार्यक्रम जारी रखने के लिए हाल के वर्षो में संयुक्त राष्ट्र ईरान पर तीन चरणों में प्रतिबंध लगा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications