पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि खबर एजेंसी कबाइली जिले में हुए इस आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी मंजूर अहमद ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एक कार को पुलिसकर्मियों को ले जा रहे एक वाहन से टकरा दिया।
इधर, एक अन्य घटना में इस कबाइली जिले में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पाकिस्तानी सनिकों की मौत हो गई।
खबर एजेंसी जिले के तिराह घाटी में तकनीकी खराबी की वजह से दो सीटों वाला एएच-1एफ कोबरा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications