प्रख्यात अर्थशास्त्री के. एन. राज का निधन
राज द्वारा स्थापित किए गए सेंटर फार डेवलपमेंट स्टडीज (सीडीएस) के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।
राज पहली बार उस समय चर्चा में आए थे जब आजादी के तत्काल बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राज्यों के पुनर्गठन तथा देश की अर्थव्यवस्था की नींव रखने के लिए उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया था।
उन्होंने इस काम को बखूबी निभाया और 1950 में योजना आयोग का गठन किया। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं। कई वर्षो तक वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य भी रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications