पंजाब में स्कूल बस पलटने से छात्रा की मौत
चण्डीगढ़, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के तलवंडी सेबो के नजदीक बुधवार को एक स्कूल बस के पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई। इस हादसे में कई छात्र घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि बस भटिंडा जिले के रमा मंडी कस्बे में एक निजी स्कूल की थी। वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। छात्रा उसके नीचे आकर कुचल गई।
घायल छात्रों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications