नक्सलवाद पर गृहमंत्री की बैठक आज

P Chidambaram

नक्सलवाद के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम नक्सल प्रभावित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोलकाता में बैठक करने वाले हैं. इस बैठक में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री हिस्सा लेने वाले हैं. गृह मंत्रि इन राज्यों में नक्सलियों से लड़ने की तैयारियों पर विचार करेंगे.

माना जा रहा है कि गृह मंत्री ये भी जानना चाहेंगे कि ये राज्य नक्सलियों से लड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की नियुक्ति क्यों नहीं कर रहे हैं. नक्सलियों से लड़ने के लिए राज्य सरकारें लगातार केंद्रीय बलों की मांग करती रही हैं. इस बैठक के दौरान गृह मंत्री ये जानना भी चाहेंगे कि राज्य सरकारों ने केंद्रीय बलों का कितना उपयोग किया है.

केंद्र के सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्री राज्य सरकारों को यह समझाने की कोशिश करेंगे कि केंद्रीय बल भेजने की एक सीमा होती है और राज्यों को अपने स्तर पर सुरक्षा बलों की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि आंतरिक सुरक्षा की समस्याओं से निपटा जा सके. इस समय झारखंड में केंद्रीय बलों की 11 बटालियनें, बिहार में चार, उड़ीसा में चार और पश्चिम बंगाल में पाँच बटालियनें नक्सलियों के ख़िलाफ़ अभियान में लगी हैं.

इससे पहले सोमवार को दिल्ली में आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा था कि राज्यों में क़रीब डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की जगह खाली है जबकि इन पदों पर भर्तियों की अनुमति बहुत पहले दी जा चुकी है. उन्होंने राज्यों से अपील की कि वो जल्द से जल्द इन पदों के लिए भर्तियां करें.

उधर माओवादियों ने आज होने वाली इस बैठक के विरोध में शनिवार रात से ही 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है. हालांकि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई है लेकिन झारखंड और बिहार के नक्सल प्रभावित इलाक़ों में जनजीवन पर बंद का असर पड़ा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+