टोयोटा के नए मॉडल के ब्रेक में ख़ामी

टोयोटा के नए मॉडल के ब्रेक में ख़ामी

दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने कहा है कि उसके एक नए मॉडल प्रायस के ब्रेक में कुछ ख़राबी पाई गई है जिसे अब ठीक कर लिया गया है.

टोयोटा पहले ही एक्सीलरेटर की ख़राबी के कारण दुनिया भर में अपनी 80 लाख गाड़ियों को वापस लेने के एलान कर चुकी है जिनकी मरम्मत की जाएगी.

कंपनी ने कहा है कि गाड़ियों के वापस लौटाने से उसे लगभग दो अरब डॉलर का ख़र्च उठाना पड़ेगा.

लेकिन टोयोटा ने कहा है कि ये साल उसके लिए अच्छा रहेगा और उसे पहले लगाए गए घाटे के अनुमान के विपरीत इस साल मुनाफ़ा होगा.

कंपनी ने पिछले साल के अंतिम तीन महीनों में एक अरब 70 करोड़ डॉलर का लाभ होने की घोषणा की है.

टोयोटा ने साथ ही कहा है कि एक्सीलरेटर की ख़राबी से कहीं कोई दुर्घटना होने की जानकारी उसके पास नहीं है और यूरोप में केवल 26 गाड़ियों में एक्सीलरेटर को लेकर किसी तरह की शिकायत दर्ज करवाई गई है.

नई ख़राबी

टोयोटा के एक वरिष्ठ अधिकारी हिरोयुकी योकोयामा ने कहा है कि टोयोटा के नए मॉडल प्रायस के ब्रेक सिस्टम को लेकर एक ख़ामी का पता चला है.

जापान में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कंपनी ने पाया है कि गाड़ी के सॉफ़्टवेयर में ऐंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम दुरूस्त नहीं है.

मगर उन्होंने कहा कि प्रायस को वापस लिए जाने के बारे में कोई फ़ैसला जाँच के बाद ही लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि ये ख़राबी ख़ास-ख़ास जगहों पर देखी गई जिनमें वे जगह शामिल हैं जहाँ बहुत अधिक ठंड है.

टोयोटा की गाड़ियों में ख़राबी और गाड़ियाँ वापस बुलाए जाने की बात सामने आने के बाद से टोयोटा के शेयरों के भाव पिछले दस महीने में सबसे नीचे स्तर पर चले गए हैं.

लेकिन इसके बावजूद टोयोटा का अनुमान है कि इस साल उसे अच्छा ख़ासा लाभ होगा.

कंपनी ने कहा है कि वर्ष 2009 के अंतिम चौमासे में उसे 15 खरब 30 अरब येन की कमाई हुई जबकि पिछले साल उसे इस अवधि में 16 खरब 40 अरब येन का घाटा हुआ था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+