मिर्धा का अंतिम संस्कार शनिवार को

Ram Niwas Mirdha
जयपुर । कांग्रेस के प्रमुख नेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास मिर्धा का अन्तिम संस्कार शनिवार 30 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे नागौर जिले के कुचेरा गांव में किया जाएगा। राज्य सरकार ने मिर्धा के सम्मान में शनिवार को राजकीय शोक घोषित किया है। राजकीय शोक के दौरान सरकारी इमारतों पर झण्डे आधे झुके रहेंगे और मनोरंजन से संबंधित कार्यक्रम नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक में रामनिवास मिर्धा के निधन पर श्रद्घांजलि अर्पित की गयी। बैठक में मिर्धा की मृत्यु पर शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया। शोक प्रस्ताव में कहा गया कि स्वर्गीय मिर्धाकी मृत्यु से प्रदेश एवं राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी सेवाएं प्रदेशवासियों को चिर-स्मरणीय रहेगी। शोक प्रस्ताव में ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को चिर-शांति और उनके शोक संतप्त परिवार को इस दु:खद घड़ी में धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+