ठाकरे ने मुकेश अंबानी पर निशाना साधा

बाल ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि मुकेश अंबानी महाराष्ट्र में अपना व्यापार भले ही करें, लेकिन मराठियों के रास्ते में आने की कोशिश न करें। मुंबई कल भी मराठियों की थी और आज भी मराठियों की ही है। इस पर किसी और का हक हम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मराठियों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे
ठाकरे ने आगे लिखा है कि हो सकता है मुकेश अंबानी की जुबान गलती से फिसल गई हो, लेकिन उन्हें किसी भी सियासत में पड़ने की जरूरत नहीं है। शिवसेना पहले भी ऐसे कई बयानों पर प्रतिक्रिया दे चुकी है, लेकिन अब अगर मराठियों के हक के साथ खिलवाड़ किया गया तो अंजाम बुरा हो सकता है।
गौरतलब है कि लंदन में एक सम्मेलन के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा था कि मुंबई किसी एक की नहीं है, बल्कि हर भारतीय की है। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी उन्हें चेताया था। यही नहीं अंबानी से पहले शाहरुख खान और सचिन तेंदुलकर को भी ऐसे ही मुद्दों पर शिवसेना अपना निशाना बना चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications