ईरान में दो लोगों को फाँसी दी गई

ईरान में दो को फाँसी दी गई

ईरान में उन दो लोगों को फाँसी दे दी गई है जिन्हें पिछले साल जून में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के दौरान फैले उपद्रव के दौरान गिरफ़्तार किया गया था. हालांकि अभी ये साफ़ नही है कि इन दोनों को चुनाव से पहले या बाद में गिरफ़्तार किया गया था.

अमरीका ने दो राजनीतिक कार्यकर्ताओं को फांसी दिये जाने की कड़ी निंदा की है. व्हाइट हाउस के प्रवत्ता ने कहा है कि इस फांसी से ईरान की सरकार विश्व समुदाए में और अलग थलग पड़ जाएगी.

आरोप

ईरानी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक़ इन दोनों पर ईशनिंदा, हथियारबंद गुटों का सदस्य होने के अलावा इस्लामिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के आरोप लगाए गए थे. सरकारी मीडिया का कहना है कि अभियुक्त मोहम्मद रज़ा अली ज़मानी और अर्श रहमानी पर यह भी आरोप था कि 2008 में शिराज़ शहर की मस्जिद पर हुई बमबारी की घटना में उनकी भूमिका थी. इसमें 13 लोग मारे गये थे.

अर्श रहमानी के वकील का कहना था कि परिवार वालों को मिल रही धमकियों की वजह से उनके मुवक्किल ने गुनाह कबूल किया. ईरान में 12 को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम आए थे जिसमें वर्तमान राष्ट्रपति अहमदीनेजाद को भारी मतों से विजयी घोषित किया गया था.

इसके विरोध में दूसरे उम्मीदवार मीर हुसैन मुसावी के समर्थक सड़कों पर उतर आए थे. चुनावों के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों में 30 लोग मारे गये थे. लेकिन विपक्ष का कहना है कि मरने वालों की तादाद 70 से ज्या़दा थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+