भारतीय पर हुए हमले की जांच जारी

वर्गीज ने कहा कि सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी हरप्रीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
वर्गीज ने कहा कि आस्ट्रेलिया पुलिस हत्या मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंह की हत्या के मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे सभी भारतीय हैं। उन्होंने नस्लीय हमले से इंकार किया। सिंह का शव गत वर्ष 29 दिसंबर को ग्रिफित के समीप विलब्रिग इलाके से बरामद किया गया था। सिंह का शव आंशिक रूप से जला था।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में गत वर्ष मई से लगातार भारतीय नागरिकों पर हमले हो रहे हैं। सिंह की हत्या के चार दिन बाद ही मेलबर्न में एक अन्य भारतीय छात्र नितिन गर्ग की हत्या कर दी गयी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications