जम्मू एवं कश्मीर में 2 जवान शहीद (लीड-1)
किश्तवाड़ जिले के तांदर गांव में आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर हमला कर दिया था, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर अचानक स्वचालित एके-47 राइफल से हमला कर दिया। हमले में राष्ट्रीय राइफल्स की 11वीं बटालियन के लांस नायक जगदीश राज और टेरिटोरियल आर्मी के सिपाही राजकुमार शहीद हो गए।
सैन्य अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष सेना पर यह सबसे बड़ा हमला है। तादंर में आंतकवादी हमले के बाद सेना ने खोजी अभियान शुरू कर दिया है।
फिलहाल किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन और हरकत-उल-मुजाहिद्दीन इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications