स्मारकों के लिए बजटीय आवंटन नहीं : मायावती
राज्य विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विपक्ष के इन आरोपों कि राज्य के बजट का ज्यादातर धन स्मारकों पर खर्च किया गया, पर मायावती ने कहा कि अब तक स्मारकों पर जितना धन खर्च हुआ वह राज्य के बजट का एक फीसदी भी नहीं है। जो राजनीतिक दल इन स्मारकों के निर्माण की आलोचना कर रहे हैं, वे जातिवादी मानसिकता से ग्रसित हैं।
विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी(सपा) और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सरकारी खजाने से देशभर में अपने नेताओं और महापुरुषों के स्मारक और मूर्तियां लगवाईं, लेकिन आज जब दलित महापुरुषों के स्मारक बनाकर उन्हें सम्मान दिया जा रहा तो ये इसका विरोध कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications