शेयर बाजारों में गिरावट का रुख (लीड-1)
आरबीआई ने उच्च महंगाई को देखते हुए सीआरआर बढ़ाकर 5.75 फीसदी करने की घोषणा की। इसके बाद शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखा गया। एक समय प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16 हजार के नीचे 15982.08 के स्तर का चला गया। निफ्टी सूचकांक में भी गिरावट का रुख देखा गया।
दोपहर 12 बजे के करीब सेंसेक्स 225 अंकों की गिरावट के साथ 16082.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी उसी समय 66.25 अंकों की गिरावट के साथ 4801.1 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55.05 अंकों की गिरावट के साथ 16253.82 पर खुला। निफ्टी 1.10 अंक की मामूली गिरावट के साथ 4866.15 पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications