जेएसी ने केंद्र को 7 फरवरी तक का समय दिया
गुरुवार रात हैदराबाद में सर्वदलीय जेएसी की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। जेएसी नेताओं ने मांग के समर्थन में विधायकों के इस्तीफे की सीमा भी 10 दिनों तक बढ़ा दी।
उधर, गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार तेलंगाना मसले पर एक समिति की घोषणा अगले हफ्ते करेगी।
जेएसी के समन्वयक एम.कोदानदारम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रस्तावित समिति पृथक तेलंगाना के गठन से संबंधित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications