बिहार का सक्रिय नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक सक्रिय नक्सली हथियारों के साथ पुलिस कैंप की टोह लेने के लिए बिहार सीमा पर ओबरा क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है, जिसके बाद बिहार-झ्झारखंड सीमा पर पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के जवानों की गश्त बढ़ा दी गई।
सिंह के बताया कि गुरुवार रात धनपेड़वा के जंगल के पास एक नक्सली पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। चारों तरफ से घेरकर उसे एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली कइल चेरो ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और झ्झारखण्ड-बिहार के नक्सली सब कमांडर मुन्ना विश्वकर्मा गैंग का सक्रिय सदस्य है।
सिंह ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली से बिहार व झ्झारखण्ड के नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाएं हाथ लगीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications