तेलंगाना पर कांग्रेस कोर कमेटी ने की चर्चा
सूत्रों ने कहा कि बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक में प्रस्तावित समिति की संरचना पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों की घोषणा अगले सप्ताह की जा सकती है।
बैठक में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ए.के. एंटनी और पी. चिदंबरम तथा सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल शामिल हुए। प्रणब मुखर्जी चूंकि दिल्ली में नहीं थे इसलिए वह इस बैठक में शामिल नहीं हुए।
गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया था कि तेलंगाना पर समिति की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications