दिल्ली में कोहरा छंटा, धूप खिली
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 7.30 बजे दृश्यता सीमा 500 मीटर दर्ज की गई।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह सात बजे तक हल्का कोहरा छाया था। बाद में कोहरा छंट गया।" सुबह में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
कोहरा नहीं होने की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें भी सामान्य रहीं। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि रनवे पर दृश्यता सीमा 2,000 मीटर रिकार्ड की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications